उज्जैन पर्युषण पर्व पर उपाश्रय जाने के दौरान एक विधर्मी युवक ने की छेड़छाड़, CCTV में कैद हुआ आरोपी जैन समाज आंदोलित

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार रात जैन साध्वी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई। जैन मंदिर से उपाश्रय जाते समय एक व्यक्ति ने भीड़भाड़ वाली सड़क पर साध्वी से बदसलूकी की। घटना का वीडियो और आरोपी का फोटो समाज के लोगों ने पुलिस को सौंपा है। जैन समाज में आक्रोश है और मंदिरों के पास सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाई गई है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि जैन समाज का प्रमुख पर्व पर्युषण चल रहा है। इसी दौरान नमक मंडी क्षेत्र में साध्वी मंदिर से उपाश्रय जा रही थीं। तभी अल्पसंख्यक समुदाय का दिखने वाला बुजुर्ग उनसे छेड़छाड़ कर फरार हो गया। समाज के लोगों ने उसे पकड़ भी लिया था, लेकिन थोड़ी देर बाद छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकला।
घटना की शिकायत खारा कुआं थाने में श्रीपाल राजावत और ऋषभ देव जी छगन लाल जी पेढ़ी की ओर से दर्ज कराई गई है। पुलिस को आरोपी का फोटो और वीडियो उपलब्ध करवाया गया है।
एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से पुरे भारत की जैन समाज ने रोष व्याप्त है और समाज के वरिष्ठ जन डॉ जैनेन्द्र जैन अमित कासलीवाल अशोक मेहता कातीलाल बंम सुशील पांड्या मनोहर झांझरी हंसमुख गांधी टीके वेद मंयक जैन एवं पुष्पा कासलीवाल रेखा जैन श्रीफल रुचि चोविश्या जैन मुक्ता जैन आदि ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Please follow and like us:
Pin Share