Headlines

हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमें एकता, भाईचारा और देश सेवा के लिए प्रेरित करता है – पूर्व मंत्री आर्य

भिण्ड 13 अगस्त 2025/‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद गोहद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी चौक से हुआ।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, एसडीएम गोहद श्री पराग जैन, सीएमओ गोहद श्री सुरेन्द्र शर्मा, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिला मंडल, युवा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा नगरवासी शामिल हुए। सभी हाथों में तिरंगा लहराते, राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते और देशभक्ति गीतों की धुन पर आगे बढ़ते नजर आए।
यात्रा नगर के मुख्य मार्गों- गंज बाजार, सदर बाजार इटाली गेट से होते हुए नये बस स्टैंड पर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान की याद दिलाता है और हमें एकता, भाईचारे और देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने नगरवासियों से अपील कर कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी अपने घर, दुकान, कार्यालय और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराएं, ताकि देशभक्ति का संदेश हर दिल तक पहुंचे

Please follow and like us:
Pin Share