नाग पंचमी चौरसिया दिवस पर सिद्धेश्वर स्थित समाज की धर्मशाला पर कार्यक्रम आयोजित किया गया… जिसमें संरक्षक लक्ष्मी नारायण चौरसिया, श्याम शरण चौरसिया, घनश्याम चौरसिया,फूलचंद चौरसिया,जगदीश चौरसिया,रमेश चौरसिया,सुनील चौरसिया,केशव चौरसिया, जयदीप चौरसिया इत्यादि के मार्गदर्शन में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया.. अध्यक्ष का प्रभार कपिल चौरसिया,उपाध्यक्ष अशोक चौरसिया,महामंत्री रामू और राहुल चौरसिया,संगठन मंत्री सुरेंद्र चौरसिया, प्रचार मंत्री महेश चौरसिया,मीडिया प्रभारी हेमंत चौरसिया आदि को दायित्व सोपा गया…समाज जनों ने अध्यक्ष कपिल चौरसिया, उपाध्यक्ष अशोक चौरसिया को हार फूलों से लाद दिया।…
इस मौके को यादगार बनाने के लिए बड़ी संख्या में जुटे समाज जनों ने सबसे पहले आराध्य नाग देवता ,नाना देवी और ऋषि चोऋषि का पूजन- अर्चन करके सुख,शांति, सद्भाव, कल्याण का आशीर्वाद हासिल किया। विद्यार्थियों ने अपनी नैसर्गिक कला, शिक्षा, दीक्षा, नृत्य, गायन के हुनर दिखाए। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, समाज के पुरोधा, बुजुर्गों, महिलाओ का सम्मान किया। पुरुस्कृत किया।
बेरोजगार युवाओं,परिवारों को स्वालमभी बनाने के लिए सरकार की विभिन्न कल्याणकारी रोजगार मूलक, तकनीकी योजनाओं का लाभ उठाने के मंत्र विभिन्न वक्ताओं ने बताए। अवसरों का लाभ उठाने की अपील/आव्हान किया। डेयरी उद्योग के प्रचुर आर्थिक लाभ, सामाजिक, पर्यावरण हित- कृषि लाभ बताए।
दिन भर चले समारोह से युवक,युवतियां, बच्चे,बुजुर्ग, महिलाएं खासी उत्साहित थी।
नव निर्वाचित अध्यक्ष कपिल चौरसिया ने सामाजिक जन गणना कराने से होने वाले सामाजिक,शेक्षणिक, आर्थिक,पारिवारिक लाभ बताए।
हर्ष उल्लास से मनाया नाग पंचमी का पर्व

