इटावा। थाना लवेदी क्षेत्र के चंद्रपुर नहर पुल पर बुधवार शाम पुलिस की तत्परता से एक महिला की जान बच गई। पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक महिला ने अचानक आत्महत्या के उद्देश्य से नहर में छलांग लगा दी।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए नहर में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुधा सिंह पत्नी स्वर्गीय राकेश सिंह, निवासी ग्राम व थाना लवेदी बताया। महिला ने पारिवारिक एवं घरेलू क्लेश को आत्महत्या के प्रयास का कारण बताया।
पुलिस ने महिला के पुत्र दिलीप सिंह को सूचना देकर मौके पर बुलाया। आवश्यक काउंसलिंग एवं विधिक प्रक्रिया के बाद महिला को उसके पुत्र के सुपुर्द कर सकुशल घर भेज दिया गया। पुलिस की इस तत्परता और साहसिक कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
नहर में कूदी महिला की पुलिस ने बचाई जान

