ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है इसी तारतम्य में शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने प्रसूति गृह माधोगंज का औचक निरीक्षण जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ दीपाली माथुर से कराया भ्रमण के दौरान डॉ दीपाली माथुर ने पाया कि प्रसूति गृह माधोगंज में छ: भर्ती प्रसूताओं से तीन से प्रसव कराने के उपरांत न्यौछावर के नाम पर राशि वसूली गई, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ दीपाली माथुर ने बताया कि सीएमएचओ डॉ.एम.एस.सागर ने मुझे शनिवार की सुबह निर्देश दिए कि आपको तत्काल प्रसूति गृह माधोगंज का औचक निरीक्षण करना है, उन्होंने बताया कि मैं सुबह 8:45 पर प्रसूति गृह माधोगंज ऑटो से डीपीएचएनओ श्रीमती संविधा के साथ पहुची , वहां देखा कि प्रसूता वार्ड में 6 प्रसूता महिला भर्ती हैं मैंने बारी – बारी से सभी प्रसूताओं से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही प्रसव के पैसे लेने की जानकारी ली जिसमें से तीन प्रसूताओं में से दो ने दवी आवाज में बताया कि हमसे न्यौछावर के नाम पैसे लिये गये , मैंने उक्त स्थिति से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सागर को अवगत करा दिया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सागर ने उक्त पूरे प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराने की बात कही, वहीं रात में ड्यूटी स्टाफ को नोटिस जारी किया गया है , उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण में जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी, इस तरह के कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, उन्होंने बताया कि आगे भी जिले में समय-समय पर औचक निरीक्षण कराये जायेंगे।
सीएमएचओ ने काराया औचक निरीक्षण, ड्यूटी स्टाफ ने 3 प्रसूताओं से प्रसव के लिए पैसे

