कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), डबरा इकाई, जिला ग्वालियर द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव गुरुवार को सायं 7:00 बजे संस्कृति गार्डन, डबरा में बड़े ही धूमधाम, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री भरत सिंह कुशवाह जी, सांसद ग्वालियर, समारोह गौरव श्रीमती इमरती देवी सुमन जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री भूपेंद्र जैन जी, प्रदेश अध्यक्ष CAIT ने की।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री शिवराज सिंह यादव जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री विवेक मिश्रा जी, प्रदेश सचिव CAIT, श्री रवि गुप्ता जी, संभागीय अध्यक्ष CAIT, श्री मुकेश जैन जी, संभागीय महामंत्री तथा श्री रितेश गुप्ता जी, कोर मेंबर ग्वालियर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में डबरा नगर के बड़ी संख्या में व्यापारी बंधुओं ने उपस्थित होकर आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ दीपावली मिलन समारोह मनाया।
इस अवसर पर CAIT डबरा इकाई के नगर अध्यक्ष श्री अमित डेंगरे (सोनू) जी ने सभी व्यापारी बंधुओं से आह्वान किया कि वे CAIT से जुड़कर व्यापारी एकता को मजबूत करें तथा संगठन की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष श्री विकास गुप्ता जी रहे तथा कार्यक्रम का सफल एवं शानदार संचालन CAIT डबरा इकाई के महामंत्री श्री जितेंद्र जैन (काली) जी द्वारा किया गया।
समारोह के दौरान CAIT डबरा इकाई के उत्कृष्ट कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं मनोबल बढ़ा।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री भूपेंद्र जैन जी के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक नए व्यापारियों को CAIT की सदस्यता दिलाई गई। यह संगठन की बढ़ती लोकप्रियता एवं व्यापारी एकता के प्रति विश्वास का प्रतीक है।
अंत में नगर अध्यक्ष श्री अमित डेंगरे (सोनू) जी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, व्यापारी बंधुओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
जिसमें केशव दुबे कोषाध्यक्ष रजत गोयल संगठन मंत्री सोनू साहू गौरव आहूजा निलेश जैन पुनीत हुकवानी, स्नेह सरावगी और कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक गुप्ता से संयोजक पवन कुचीया उज्जवल चौधरी कई कार्यकर्ता मौजूद

