Headlines

आज इंदौर में हुई भव्य आगवानी एवं भव्य मिलन, श्रद्धा और भक्ति से गूंज उठा नगर

इंदौर- इंदौर में धर्म की एक ऐतिहासिक बेला साकार हुई जब पूज्य मुनि श्री 108 विशद सागर जी महाराज ससंघ की भव्य आगवानी एवं भव्य मिलन सम्पन्न हुआ, 15 दिनों में लगभग 500 किलोमीटर का कठिन पद विहार करके पधारे । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि पूज्य श्री के आगमन पर सकल दिगंबर जैन समाज ने मंगल कलश और जयकारों के साथ आत्मीय आगवानी एवं स्वागत किया,। इस अवसर पर धर्म प्रभावना समिति के नवीन आनंद गोधा हर्ष जैन, आकाश कोल अक्षय कासलीवाल राहुल जैन स्पोर्ट्स धर्मेन्द्र जैन सिनकेम रानी अशोक डोसी एवं श्रावक-श्राविकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर के साक्षी बने। आगवानी के पश्चात जब पूज्य मुनि श्री विशद सागर जी महाराज ने श्रमण शिरोमणि जगत पूज्य निर्यापक मुनि 108 श्री सुधासागर जी महामुनिराज की चरण वंदना की तो गुरु-शिष्य परंपरा का वह भव्य मिलन समूचे वातावरण को भक्ति, विनय और श्रद्धा से सराबोर कर गया, उपस्थित जनसमुदाय भाव विभोर हो उठा और जिनशासन जयकारों और नमोस्तु शासन जयवंत हो से गूंज उठा। इस भव्य आगवानी एवं भव्य मिलन ने इंदौर के धर्म इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया, पूज्य मुनिराजों के दर्शन और मंगल आशीर्वाद से सभी श्रावकों ने अपने जीवन को धन्य अनुभव किया, सकल समाज की ओर से पूज्य श्री के चरणों में कोटि-कोटि वंदन अभिनंदन

Please follow and like us:
Pin Share