जय जिनेन्द्र जी, ऐसे हैं हमारे चर्या शिरोमणि जिनके लिए शरीर की पीड़ा भी धर्म साधना के मार्ग में बाधा नहीं बन सकी, स्वास्थ्य ठीक न होने के बाद भी पूज्य गुरुदेव की चर्या में कोई विश्राम नहीं रहा, उन्होंने अपने अमृत वचनों में कहा कि इसलिए कोई को चिंता की आवश्यकता नहीं है, शरीर का धर्म शरीर कर रहा है, मैं अपने धर्म से दूर नहीं हूँ, जब शरीर अपना धर्म नहीं छोड़ सकता, दर्द अपना काम कर रहा है तो मैं अपना काम क्यों छोड़ूँ, कल सुबह लोगों ने हमसे कहा आप विहार करेंगे क्या, मैंने कहा करूँगा ना, फिर जब वहाँ पहुँच गया तो बोले गुरूजी आज प्रवचन करोगे क्या, मैंने कहा करूँगा ना, बोले क्यों आपको तो दर्द है, मैंने कहा जब दर्द को दर्द नहीं हो रहा तो मैं दर्द पर दर्द क्यों करूँ, दर्द को दर्द होना चाहिए कि एक मुनि को जो प्रवचन कर रहा है, धर्म की प्रभावना हो रही है, उसमें क्यों दर्द दूँ, उसे दर्द नहीं आ रहा है, जाओ तुम, उनको भागना पड़ गया, इसलिए मित्र संकटों में मुस्कुराते रहो, संकट ही संकट में पड़ जाएँगे, विपत्तियों में मुस्कुराते रहो तो विपत्तियाँ ही विपत्ति में पड़ जाएँगी, आप मुस्कुराते रहो, पूज्य गुरुदेव का यह उद्बोधन समूचे समाज के लिए जीवन का महान संदेश है कि शरीर की पीड़ा, संकट और विपत्ति कितनी भी बड़ी क्यों न हो, धर्म, संयम और मुस्कान से बड़ा कोई औषध नहीं, ऐसे चर्या शिरोमणि गुरुदेव के चरणों में सकल समाज की कोटि-कोटि वंदना, प्रभु से कामना है कि गुरुदेव शीघ्र स्वस्थ हों और उनका मंगल आशीर्वाद हम सब पर सदा बना रहे।
स्वास्थ्य ठीक न होने के बाद भी गुरुदेव की चर्या र्में कोई विश्राम नहीं, ऐसे हैं हमारे चर्या शिरोमणि

