इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उनकी समस्याओं के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।
एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है।
पुलिस कार्यालय मे एसएसपी ने गंभीरता से सुनीं फरियादियों की समस्याएं

