Headlines

विद्यार्थियों को अंगदान के महत्व और उपयोग की दी जानकारी

इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रजत सिंह जैन एवं सचिव आरती द्विवेदी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय लुहन्ना में शिविर का आयोजन किया गया।छात्र-छात्राओं को अंगदान के महत्व और उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।अधिकार मित्र बृजेश सिंह ने कहा कि अंगदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किए गए अंगदान से कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अंगदान के प्रति जागरूक होना चाहिए।अधिकार मित्र डा. ज्योति वर्मा ने कहा कि अंगदान को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां और गलत धारणाएं प्रचलित हैं। इन्हें दूर करने के लिए जागरूकता जरूरी है। लोगों को अंगदान के महत्व को समझते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। बताया कि इस नंबर पर संपर्क कर कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है।शिविर में सहायक अध्यापक राबिया बानो, जसवीर सिंह, निखत फातिमा, अलका कुमारी एवं जयकुमार सहित अन्य शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share