Headlines

गैस रिसाव हादसे में घायल कमल रजक के घर पहुंचे मंत्री श्री कुशवाह

ग्वालियर, 28 नवम्बर 2026/ प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह शनिवार को गैस रिसाव हादसे में घायल हुए कमल रजक का हाल जानने उनके तारागंज स्थित निवास पर पहुंचे। उन्होंने कमल रजक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके परिजनों से चर्चा कर हादसे तथा उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
मंत्री श्री कुशवाह ने परिजनों से हादसे के बाद कमल रजक को उपलब्ध कराए गए उपचार के बारे में भी पूछा। उन्होंने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम जानी।

Please follow and like us:
Pin Share