Headlines

लगातार फरार चल रहा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, चार मुकदमों में दर्ज है आपराधिक इतिहास

इटावा -पुलिस द्वारा न्यायालय से लगातार फरार चल रहे 1 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती बबीता सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई । जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिविल लाइन्स पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना पर पुलिस टीम द्वारा चौकी पूठन क्षेत्रांतर्गत हरदासपुरा मोड़/पुलिया के पास से अभियुक्त अभिषेक उर्फ मुर्गा उर्फ राइडर पुत्र राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया।पुलिस निरीक्षक कण्व कुमार मिश्र प्रभारी थाना सिविल लाइन्स, उपनिरीक्षक ओंकार सिंह, कांस्टेबल अंकित यादव, कांस्टेबल गुड्डू, टीम द्वारा कार्यवाही की गई

Please follow and like us:
Pin Share