Headlines

बिचपुरी खेड़ा में 99 किलो छेना नष्ट, जांच के लिए लिया एक नमूना

इटावा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सैफई क्षेत्र के बिचपुरी खेड़ा में जांच अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर खाद्य कारोबारकर्ता (एफबीओ) गौतम सिंह के यहां छेना की जांच की।
जांच के दौरान टीम ने छेना का एक नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा। वहीं, गुणवत्ता को लेकर 99 किलोग्राम छेना नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्यवाही से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही गई।

Please follow and like us:
Pin Share