Headlines

यातायात जागरूकता रैली निकालकर छात्र-छात्राओं और आमजन को किया जागरूक

इटावा। यातायात माह के तहत शनिवार को थाना लवेदी पुलिस ने जागरूकता रैली निकालकर आमजन एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित इस रैली के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, वाहन निर्धारित गति से चलाने और सड़क पर सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी लवेदी जितेन्द्र चौधरी, उपनिरीक्षक रामकिशोर कुशवाह, गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेन्द्र प्रसाद सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Please follow and like us:
Pin Share