इटावा -उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीडीसीए) के महासचिव आशीष बाजपेयी द्वारा साझा की गयी जानकारी के अनुसार दिनांक 01 दिसंबर 2026 से 06 दिसंबर 2026 तक दिल्ली में आयोजित होने वाली आगामी 5 वीं डेफ नेशनल टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट टीम का चयन पूरा हो चुका है | टीम में इटावा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुशील कुमार यादव का चयन एक बल्लेबाज़ के रूप में किया गया है | सुशील ने इटावा स्टेडियम में अपने कोच ,पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी एवं यूपीसीए के चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है एवं खेल की बारीकियां सीखी हैं | सुशील पूर्व में भी भारतीय डेफ क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं | सुशील के चयन पर उनके कोच बिजेंद्र सिंह ,एस एम जी आई के चेयरमैन विवेक यादव , पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र यादव , अमरीश प्रताप सिंह (टिंकू )अलोक यादव ,आशीष यादव आदि ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की एवं सुशील को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी |
5 वीं डेफ नेशनल टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए सुशील यादव उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट टीम में चयनित

