Headlines

थाना दिवस पर एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

इटावा-माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना वैदपुरा पहुंचकर फरियादियों की जनसमस्याएं सुनीं।एसएसपी ने थाना दिवस में आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का न्यायोचित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।इस दौरान थाना वैदपुरा पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share