ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है, इसी तारतम्य में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लधेडी का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि यहां पर पदस्थ महिला चिकित्सक डॉ.सोनम सिंह जिनके दो दिन अस्पताल में बैठने के निर्धारित है उसकी सूचना दीवार पर लिखवायें या बोर्ड लगवायें ताकि महिला मरीज एवं गर्भवती महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो, उन्होंने निर्देश दिए की महिला चिकित्सक समय पर अस्पताल में बैठे और देखे गये मरीज की रिपोर्ट जिला कार्यालय में भेजें,
उन्हें कुछ जगह पर अनुपयोगी सामान मिला जिसे उन्हें नियमानुसार राइटऑफ करने या अन्य स्थान पर रखने के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी उपकरणो एवं सामग्री को व्यवस्थित स्थान पर रखें जो उपकरण खराब हैं उन्हें तत्काल रिपेयर करायें, अस्पताल टाईम पर खुले और सभी कर्मचारी अस्पताल समय पर आयें एवं समय पर जायें।
आपको किसी तरह की समस्या हो तो मुझे बतायें में आपको सुविधाएं दूंगा लेकिन शासकीय कार्य में लापरवाही एवं मरीजों को समस्या किसी तरह की नहीं होनी चाहिए।
सीएमएचओ ने किया शहरी प्रा.स्वा.केन्द्र लधेडी का निरीक्षण

