इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय बनवारी लाल कंछल का जन्मदिन गुरुवार को जिला कार्यालय, नुमाइश चौराहा पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा बनवारी लाल कंछल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।
जन्मदिन समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने बनवारी लाल कंछल के व्यापारियों के हितों के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व को प्रेरणादायी बताया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष चौहान, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम.पी. सिंह तोमर, प्रदेश वरिष्ठ मंत्री बी.के. वर्मा, जिला महामंत्री सुनीत सिंह चौहान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश यादव एवं शिवकुमार सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप कनौजिया, शरद बाजपेई, शैलेंद्र सिंह राजावत, अतुल त्रिपाठी, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री चंद्र मोहन सिंह राजावत, बृजेश कुमार शर्मा, जिला मंत्री सोमेश अवस्थी, महिला उपाध्यक्ष अंजू वर्मा, प्रांतीय सदस्य राहुल सिंह चौहान, सदस्य पुंडरीक अग्निहोत्री, विशेष नागजी सहित संगठन के अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का जिला कार्यालय पर केक काटकर मनाया जन्मदिन

