इटावा-इटावा सफारी पार्क के ब्रीडिंग सेंटर में घटना सामने आई है। बब्बर शेरनी नीरजा ने बुधवार रात अपने नाइट सेल के समीप रखी गई बब्बर शेरनी राधिका की पूंछ काट ली, जिससे वह घायल हो गई।
सफारी पार्क प्रशासन के अनुसार घायल शेरनी राधिका का उपचार पार्क के वन्यजीव चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, मथुरा से विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी बुलाया गया है।
इसी क्रम में गुरुवार, 9 जुलाई को मुरादाबाद वन प्रभाग के ग्राम अनियारी करीम, तहसील कांठ से रेस्क्यू किए गए एक नर तेंदुए को इटावा सफारी पार्क लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वन्यजीव चिकित्सालय में रखा गया है, जहां उसकी लगातार निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है।यह जानकारी इटावा सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल द्वारा दी गई।
इटावा सफारी पार्क में शेरनी घायल, मुरादाबाद से किया रेस्क्यू पहुंचा नर तेंदुआ

