Headlines

सीएमएचओ ने मीटिंग से अनुपस्थित चिकित्सक का वेतन काटा, बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस. सागर ने शहरी क्षेत्र के जोन -2 एवं 4 की बैठक में समीक्षा की , बैठक में उन्होंने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुरावली के चिकित्सक डॉ. रवि गुप्ता के मीटिंग से अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर उपस्थित सेक्टर मेंडीकल ऑफिसरों के कार्य की समीक्षा की, समीक्षा में जो मेंडीकल ऑफिसर अपने सेक्टर की जानकारी नहीं लाये थे इस पर उन्होंने असन्तोष व्यक्त किए और निर्देशित किया कि अगली बैठक में पूरी जानकारी लेकर आप सभी आयेंगे अगर जो मेडीकल ओफीसर जानकारी नहीं लायेंगे उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने उपस्थित एएनएम से दिनांक 14 जुलाई 2026 से 31अगस्त 2026 तक चलने वाले दस्तक अभियान के सम्बन्ध में चर्चा की , साथ ही एएनएम की समस्याओं का जल्दी निराकरण करने का आश्वासन दिया , उन्होंने उपस्थित अधिकारियों/एएनएम/कर्मचारियों से कहा कि शासन द्वारा दिये गये योजनाओं एवं कार्यक्रमों के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत हर माह उपलब्धियां प्राप्त करें ,सभी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शासन की हर योजना एवं कार्यक्रम का अन्तिम छोर पर रह रहे हितग्राही को लाभ मिले , इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, आप सभी की जो भी सुविधा चाहिये मुझे बतायें।
बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ.जी.एस.राजपूत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर.के गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनोद दौनेरिया, जिला मीडिया अधिकारी आई.पी. निवारिया, जिला एपिडेमियोलोजिस्ट डॉ.महेन्द्र पिपरौलिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय भार्गव, जिला कम्युनिटी मोबाइलाईजर एम. एस.खान आदि ने अपने -अपने कार्यक्रमो की समीक्षा की ।

Please follow and like us:
Pin Share