Headlines

दि०जैन परवार सभा की साधारण सभा संपन्न समाजोत्थान एवं समाजहित के कार्यो को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

इंदौर-दिगंबर जैन परवार समाज की सामाजिक, धार्मिक,आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए समर्पित संस्था श्री दिगंबर जैन परवार सभा की साधारण सभा रविवार को समाज के अंजनी नगर स्थित मांगलिक भवन में संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि परवार सभा समाज की प्रतिभाओं के सम्मान के साथ-साथ उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे पांच छात्रों को प्रतिवर्ष एक एक लाख रुपए स्कॉलरशिप प्रदान करेगी।
सभा की अध्यक्षता परवार सभा के अध्यक्ष राकेश जैन सिंघई(चेतक) ने की। इस अवसर पर मंचासीन अतिथि सर्वश्री सचिन जैन, अभय जैन एडवोकेट, मनीष नायक, सतीष जैन जैन, सुदीप जैन अनिल जैन चंद्रेश जैन आदि ने स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, व्यसन मुक्ति एवं समाजोत्थान और समाजहित के क्षेत्र में कुछ नए प्रकल्प शुरू करने का सुझाव दिए एवं संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर विगत दिनों सभा द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सक्रिय सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं का
सम्मान भी किया गया। सभा में संदीप जैन गिन्नी, डॉ जैनेंद्र जैन, देवेंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू,भरतेश बड़कुल,कमल चैलेंजर,भूपेंद्र जैन प्रवीण केवलारी, एवं प्रदीप जैन बल्ला आदि गणमान्य उपस्थित थे। सभा का संचालन अनिल रावत ने किया

Please follow and like us:
Pin Share