इंदौर-शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 31 SAF इंदौर के उच्च श्रेणी शिक्षक श्री संतोष जैन गुरुजी ने शिक्षण संस्कार, सेवा ओर समर्पण के 43 वर्ष 6 माह की शासकीय सेवा की पूर्णता के उपलक्ष में उनके परिवार द्वारा केट रोड स्थित रुद्राक्ष वाटिका पर आयोजित सम्मान समारोह में शैक्षिक संगठनो, दिगंबर जैन समाज, जैन सोशल ग्रुप, आदि संस्थाओं ने गुरुजी का शाल श्रीफल, दुपट्टा पगड़ी पहनाकर एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, विश्व हिंदू परिषद के श्री हुकुमचंद सांवला पार्षद,श्री राजीव जैन श्री मनोहर झांझरी, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लारेल अध्यक्ष परवार समाज ,डॉ जैनेंद्र जैन, ,विनय जैन राष्ट्रीय महामंत्री जबलपुर सोशल ग्रुप फेडरेशन राकेश विनायका सहित जनप्रतिनिधि गण एव समाजसेवी द्वारा शाल श्रीफल, पगड़ी पहनाकर अभिनन्दन पत्र भेंट कर श्री संतोष जैन गुरुजी का सम्मान किया गया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्री गुरुजी के सेवाकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की। वह बच्चो एव विद्यालय विकास के लिए किए कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शंकर लालवानी एवं विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह सिर्फ एक रिटायरमेंट नहीं बल्कि उनके पूरे जीवन के परिश्रम,, संस्कारो,मूल्यों,ओर उन अनगिनत लोगों के प्रति उनके योगदान का उसव हे जिनके जीवन को उन्होंने वर्षों तक प्रेरित ओर समृद्ध बनाया। आपने अपने कार्यकाल में हजारों बच्चों को शिक्षा प्रदान की एव शिक्षण के साथ सामाजिक धार्मिक क्षेत्रों में आप हमेशा अग्रणी रहकर कार्य करते रहे।सेवानिवृत्ति पर ऐसे निष्ठावान, समर्पित शिक्षक को सम्मानित करके हम गौरवान्वित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान आदिनाथ जी एव मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ श्री रामनारायण लहरी ब्यावरा ,समग्र शिक्षक संघ के संरक्षक, श्री मदन मंडलोई श्री सुरेश दुबे प्रांतीय अध्यक्ष समग्र शिक्षक संघ, श्री राजेश जोशी संभागीय अध्यक्ष पेंशनर संघ, श्री नारायण सिंह नग़ले लोकेन्द्र नागर शाजापुर,बैतूल जिला अध्यक्ष समग्र, श्री अनिल गुप्ता प्रधानपाठक ने श्री संतोष जैन गुरुजी के सेवाकाल के बारे में जमकर प्रशंसा की इतने भव्य ऐतिहासिक आयोजन के लिए बहुत बधाई।*श्री संतोष जैन की 28 दिसंबर 1982 उप शिक्षक के पद पर मा वि चित्तौड़ा सांवेर मे पदस्थापना हुई । आपने मवि चित्तौड़ा, हुकमा खेड़ी, SAF में अपनी सेवाएं दी। आप जैन समाज, सोशल ग्रुप एव शिक्षक संगठनों में कई पदों पर रहे एव सक्रिय रूप से कार्य किया। इस गरिमामय कार्यक्रम में देवास, इंदौर, राजगढ़ ,धार, शाजापुर, बैतूल ,अशोक नगर, कपेल क्षेत्र के जिसमें शिक्षक शिक्षिकाएं, प्राचार्य, समाज सेवी, नगर के प्रबुद्ध जन, पत्रकार, जनप्रतिनिधि, जनशिक्षक, प्रधानपाठक, लिपिक वर्ग, संकुल केंद्र स्टाफ, स्कूल स्टाफ सहित उनकी धर्म पत्नी श्रीमती वंदना जैन उनके भाई, बहु बेटे, सहित पूरा परिवार, समाज जन, शामिल हुए एव श्री संतोष जैन जी का भव्य स्वागत किया। एवं बिदाई दी। श्री संतोष जैन का पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया गया। बिदाई समारोह मे श्री संतोष जैन के 43 वर्ष के कार्यकाल को शार्ट फिल्म मेमोरी के रूप में पर्दे पर दिखाया गया। जिसे सभी ने सराहा।राजेश लारेल,विपुल बांझल, राजू जैन सभी ने उनके दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के श्री अभिनंदन जैन एवं अनुराग जैन ने किया आभार सेवानिवृत शिक्षक श्री संतोष जैन गुरुजी ने व्यक्त किया।*बिदाई समारोह कार्यक्रम में श्री रविंद्र सिंह ठाकुर प्रभारी प्राचार्य गांधीनगर, श्री सुमित शर्मा प्राचार्य उमावि बाणगंगा, श्रीमती शीतल टांक बीएसी श्री श्रवण शर्मा पूर्व बीआरसीसी देपालपुर, राकेश शुक्ला जनशिक्षक, श्री लक्षमण मौर्य, श्री प्रशांत महंत, श्री अनिल तिवारी, श्री ललित कुमार पारिख, श्री अनुराग तिवारी, श्री शैलेंद्र दुबे, श्रीमती शिला बड़ोदिया, श्री अभ्यंकर, श्री नरेंद्र ठाकुर, श्री प्रमोद वैष्णव, श्री सत्यनारायन कश्यप, श्री दीपक धनोदरकर,श्रीमती प्रेरणा महंत, श्रीमती तिवारी धनवंती नगर, श्री राजेश साकी, श्री राकेश शर्मा, श्री सुनील जैन आदि ने सम्मानित किया।
श्री संतोष जैन गुरुजी को सेवानिवृति के अवसर दी ऐतिहासिक भावभीनी बिदाई दी सांसद एव विधायक ने किया सम्मानित

