इटावा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी का प्रथम बार इटावा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, पटका ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि किसान मोर्चा का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े किसान तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करना और उसके जीवन स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली, आर्थिक उन्नति और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में किसानों तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें, किसानों के बीच लगातार संवाद बनाए रखें तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेगा।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, एम.पी. सिंह तोमर, सतेंद्र राजपूत, बासु चौधरी, विकास भदौरिया, अवधेश चतुर्वेदी, रोहित शाक्य सहित भाजपा एवं किसान मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी का भव्य स्वागत

