इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सोमवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक एवं एटीएम केंद्रों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने बैंक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम एवं सुरक्षा गार्डों की तैनाती का निरीक्षण किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर बैंक प्रबंधकों, सुरक्षा कर्मियों और आमजन को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।
पुलिस ने बैंक व एटीएम केंद्रों पर चलाया चेकिंग अभियान

