Headlines

एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में छह छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती

इटावा। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सीएमओ कार्यालय के समीप संचालित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रशिक्षण के लिए पहुंचीं छह छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घबराहट, चक्कर और उल्टी की शिकायत के बाद सभी छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। सेंटर प्रशासन ने तत्काल सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।मंगलवार सुबह करीब 11 बजे छात्राएं रोजाना की तरह प्रशिक्षण के लिए सेंटर पहुंची थीं। बताया गया कि जसवंतनगर की पांच छात्राएं एक ही ऑटो से आई थीं। सेंटर में प्रवेश करते ही उन्हें घबराहट, चक्कर और उल्टी की शिकायत होने लगी और देखते ही देखते वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। वहीं गाजियाबाद निवासी एक अन्य छात्रा की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई।जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. शिवम राजपूत ने बताया कि सभी छात्राओं का तत्काल उपचार किया गया। प्रारंभिक जांच में उनकी स्थिति स्थिर मिली और उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य है।सेंटर प्रभारी प्रमोद कुमार एवं नम्रता यादव ने बताया कि भीषण गर्मी और अधिक भोजन करने के कारण छात्राओं को घबराहट, चक्कर और उल्टी की शिकायत हुई थी। एहतियातन सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में काफी सुधार है। फिलहाल सभी छात्राएं चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

Please follow and like us:
Pin Share