Headlines

बिजली चोरी के खिलाफ अभियान, चार उपभोक्ताओं पर कार्यवाही

इटावा। विद्युत वितरण मंडल द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव के निर्देशन में उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार एवं अवर अभियंता शिवम कुमार शर्मा की टीम ने अभियान के दौरान चार उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा।जांच में 33/11 केवी उपकेंद्र रामलीला क्षेत्र विशुन बाग,गाड़ीपुरा में चार उपभोक्ता अतिरिक्त केबल एवं बिना स्वीकृत कनेक्शन के माध्यम से बिजली का अवैध उपयोग करते मिले। सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम धारा 135 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान कुल 13 किलोवाट विद्युत भार की बिजली चोरी पकड़ी गई। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। मीटर से पहले किसी भी प्रकार की डायरेक्ट वायरिंग अथवा अतिरिक्त केबल से बिजली का उपयोग दंडनीय अपराध है।

Please follow and like us:
Pin Share