भिण्ड 05 अप्रैल 2026/ विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने भिण्ड विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सीताराम का पुरा पहुंचकर किसान भाइयों के साथ खड़े होकर उनकी पीड़ा को समझा, नुकसान का आकलन किया और संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि फसल क्षति का सर्वे कार्य व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने किसान भाईयों से चर्चा कर कहा कि मैं हर किसान भाई को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार आपके साथ है और हर संभव सहायता दिलाना हमारी प्राथमिकता है।
फसल क्षति का सर्वे कार्य व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए – नरेन्द्र सिंह

