इटावा। परम पूज्य जैन मुनि विशल्य सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री दिगंबर जैन विकास समिति की ओर से रामलीला रोड स्थित ध्रुव वाटिका में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जैन समाज के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, एमबीबीएस एवं सीए की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 49 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि बबीता सिंह, सीओ आयुषी सिंह सहित सभी अतिथियों का समिति की ओर से स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र एवं मुनि विशल्य सागर जी महाराज द्वारा लिखित मोक्षमार्ग पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया।समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन जैन ने बताया कि संस्था पिछले 22 वर्षों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए ऐसे आयोजन करती आ रही है। प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा कि समिति प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में भी आर्थिक सहयोग कर रही है।
मुख्य अतिथि एसपी सिटी बबीता सिंह ने कहा कि जैन धर्म की शिक्षाएं अहिंसा, संयम और आत्मकल्याण का संदेश देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारों को भी जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि सीओ आयुषी सिंह ने यातायात नियमों का पालन करने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
समारोह में समिति के परम संरक्षक पंडित महेंद्र कुमार जैन, संरक्षक अनिल जैन अहिंसा, विमलेश जैन, जय कुमार जैन एवं शांत प्रकाश जैन को फूलमाला एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाले मेधावियों में अर्पित जैन (एमबीबीएस), सुरती जैन, अनूप जैन (सीए), प्रियांशु जैन, निखिल जैन, सारथी जैन, अनुष्का, चंचल, आस्तिक, प्राची जैन, एंजेल जैन, अनमोल जैन, शुभम जैन, पूर्वी जैन, सम्यक जैन, सिद्धांत जैन, अरनव जैन, अवनी, मनी जैन, नव्या जैन, गौरी जैन, ऋषभ जैन, गर्वित जैन, स्वाति जैन, अक्षय जैन, प्रिया जैन, बबिया जैन, प्रियांशी जैन, अक्षत जैन एवं प्रांशु जैन सहित 49 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रचना जैन रेशु, लवली जैन, चंद्रकांत जैन, प्रवीना जैन, धर्मेंद्र जैन, सुदर्शन जैन, नवीन जैन, योगेंद्र जैन, ओमजी जैन, आनंद जैन, विजय जैन, मनोज जैन, नवनीत जैन, श्रेयांश जैन, शैंकी जैन, ऋषभ जैन, विमलेश, अजीत बाबू जैन एवं अजीत जैन वैद्य सहित अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा।
जैन समाज के 49 मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह में हुआ सम्मान मुनि विशल्य सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम

