Headlines

आचार्य ज्ञान सागर स्मृति दिवस 15 नवंबर को जैन स्थानक सूर्यनगर गाजियाबाद में मनाया जाएगा

सूर्यनगर, भारत की राजधानी दिल्ली के निकट स्थित सूर्य नगर गाजियाबाद में षष्टम् पट्टाचार्य सराकोध्दाराक आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज की समाधि के छः वर्ष पूर्ण होने पर सप्तम् समाधि दिवस 15 नवंबर 2026 को जैन स्थानक सूर्य नगर पंचवटी गाजियाबाद में सप्तम पट्टाचार्य आचार्य श्री ज्ञेय सागर जी महाराज ,मुनि श्री नियोग सागर जी महाराज,स्वस्तिधाम प्रणेता गणिनी आर्यिकारत्न श्री स्वस्तिभूषण माता जी,गणिनी आर्यिकारत्न श्री आर्षमति माता जी,गणिनी आर्यिका श्री कुमुदमति माता जी के आशीर्वाद से मुनि श्री ज्ञात सागर जी महाराज ,गणिनी आर्यिका श्री अंतशमति माता जी, आर्यिका श्री सुज्ञानमति माता जी , आर्यिका श्री दयामणि माता के सानिध्य में आयोजित होगा। मुख्य संयोजक श्री आनंद जैन, अध्यक्ष श्री योगेश जैन, महामंत्री श्री ऋषभ जैन, कोषाध्यक्ष श्री राजीव जैन, श्री दीपक जैन ने बताया कि आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज की समाधि आज से 6 वर्ष पूर्व बांरा राजस्थान में आज ही के दिन 15 नवंबर 2020को हुई थी। आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज ने जैन समाज को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने जैन धर्म को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनेक संस्थाओं एवं बुद्ध की भी वर्ग के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा जिसमें डॉक्टर फाउंडेशन, सीए फाऊंडेशन, सीएस फाउंडेशन, इंजीनियर फाउंडेशन, जज एवं एडवोकेट फाउंडेशन, आईएएस आईपीएस फाउंडेशन जैसी संस्थाओं के माध्यम से जैन समाज को एक नई दिशा प्रदान की। आचार्य श्री ने सभी वर्ग को एवं युवाओं को जोड़ने के लिए अनेकों युवा सम्मेलन एवं कॉन्फ्रेंस का आयोजन के साथ-साथ करियर काउंसलिंग भी करायी। जिसके परिणाम स्वरूप हर एक युवा आचार्य श्री समाज उत्थान के उद्देश्य से जुड़ा और जन-जन तक शिक्षा का प्रचार प्रसार और जैन समाज में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने में एवं स्वयं के कार्य करने में सार्थक बना। आचार्य श्री ने एक ऐसी समाज को जो जैन होते हुए भी अपने कर्तव्यों को भूल गई थी उन सराक बन्धुओ को जैन समाज की मुख्य धारा से जोड़कर उनके उत्थान के लिए शिक्षा केंद्र सिलाई केंद्र और अनेक प्रकार के प्रशिक्षण केंद्रों का निर्माण करवा कर सराको को नयी दिशा प्रदान की। आचार्य श्री के इन उपकारों को जैन समाज और सराक समाज भुला नहीं सकता। 15 नवंबर 2026 को आचार्य श्री के सातवें स्मृति दिवस के रूप में जैन स्थानक सूर्य नगर पंचवटी में आयोजित होगा। जिसमें आप सभी अधिक से अधिक मात्रा में सम्मिलित हो धर्म लाभ है।

Please follow and like us:
Pin Share