Headlines

पिता और परिजनों को सकुशल सौंपा,पुलिस की संवेदनशीलता की सराहना

इटावा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत इटावा पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए परिजनों से बिछड़े 13 वर्षीय बालक को सकुशल खोजकर परिवार से मिला दिया। बच्चे के मिलने पर परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सोमवार को थाना बलरई पुलिस क्षेत्र में सुबह गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन बलरई के पास पुलिस टीम को करीब 13 वर्षीय बालक रोता हुआ मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे सांत्वना देकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम आर्यन और पिता का नाम छविराम उर्फ सोनू राजपूत बताया। बालक ने बताया कि वह गलती से ट्रेन में बैठकर यहां पहुंच गया और अपने माता-पिता से बिछड़ गया है। वह अपने घर का पता बताने में भी असमर्थ था।
पुलिस टीम ने तत्काल बालक के परिजनों की तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद उसके परिवार की जानकारी मिल गई। इसके बाद आर्यन को उसके पिता छविराम उर्फ सोनू राजपूत, भाई आकाश और चाचा मनोज निवासी ग्राम नई मढ़ी, नगला बर, थाना नगला खंगर, जनपद फिरोजाबाद के सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही परिजनों को बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के प्रति आवश्यक हिदायत दी गई।बालक को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की प्रशंसा की।इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, शेर सिंह, कांस्टेबल अमित चौधरी, सोनू सिंह तथा महिला कांस्टेबल पूजा और पिंकी शामिल रहीं।

Please follow and like us:
Pin Share