इटावा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इटावा पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।
एएसपी सिटी ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कराई। जांच के दौरान वाहनों पर लगी काली फिल्म उतरवाई गई। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।
त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी सिटी ने किया पैदल गश्त और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

