इटावा। पुलिस कार्यालय में मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने नियमित जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्र लेकर उनकी समस्याओं का न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण इटावा पुलिस की प्राथमिकता है।
एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

