Headlines

अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट अजीत यादव को डीएम ने किया सम्मानित

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनपद के ग्राम साम्हो, तहसील भरथना निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट एवं पैरालंपिक पदक विजेता अजीत सिंह यादव को सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उनकी खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि अजीत सिंह यादव ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद इटावा और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अजीत सिंह यादव को हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम में सम्मानित किया गया था। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उनकी खेल उपलब्धियों, देश के प्रति योगदान तथा संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा की सराहना की गई। जिलाधिकारी ने अजीत सिंह यादव को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश एवं जनपद का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर पूरे जनपद को गर्व है।

Please follow and like us:
Pin Share