दतिया कोतवाली थाना एवं बसई थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,आजीवन कारावास की सजा मे पैरोल से फरार बाप और बेटा 20 हजार के इनामी 2 आरोपी गिरफ्तार

दतिया।दतिया कोतवाली थाना एवं बसई थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,आजीवन कारावास की सजा मे पैरोल से फरार सकूर खान और फईम खान 20 हजार के इनामी 2 आरोपी गिरफ्तार।कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी सकूर खान पुत्र गफूर खान निवासी बासन का पुरा दतिया व आरोपी फईम खान पुत्र सकूर खान निवासी सदर जिनको न्यायालय के आदेश से आजीवन कारावास की सजा मे पैरोल पर आया था जो लौट कर वापस जेल नही गया व न्यायालय के आदेशो की अवहेलना कर फरार हो गया।जिसमे न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश दतिया द्वारा पैरोल से फरार होने पर दोनो आरोपियों के गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे वं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन और एसडीओपी बडौनी विनायक शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया व थाना बसई की सयुक्त टीम की कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर से आरोपी सकूर खान पुत्र गफूर खान निवासी बासन का पुरा दतिया व आरोपी फईम खान पुत्र सकूर खान निवासी सदर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। उक्त आरोपिया द्वारा दतिया जिले के अलावा महोबा उ.प्र. मे अपराध घटित किया है व वर्तमान मे आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे । उक्त दोनो आरोपियो पर श्रीमान के द्वारा 10 हजार 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।सराहनीय कार्यवाही- उपरोक्त कार्यवाही में निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया, उनि.अंशुल अरोरा,उनि सिद्धार्थ शर्मा प्रभारी साइबर सेल, उनि नीरज कुमार थाना प्रभारी बसई ,प्रआर शिवगोविन्द चौबे, प्रआर राजीव वर्मा,प्रआर ब्रजमोहनउपाध्याय, आर वीरेंद्र ओझा,आर शुभम यादव आरक्षक,आर रवि कुशवाह,आर प्रशांत,आर राहुल, आर भरत रावत,आर गोविन्द कुमार ,आर आनंद तोमर,आर रविन्द्र यादव, आर हेमन्त प्रजापति,आर.चा. धर्मेन्द्र शर्मा की प्र.आर अजय कुमार (पु.म.नि कार्यालय मुरैना) आर भानु सिसोदिया (जिला दतिया)सराहनीय भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share