हिंसा पीड़ित विश्व राह महावीर की तकता है। वर्तमान को वर्धमान की आवश्यकता है। पुरे विश्व में अहिंसा के अवतार वर्तमान शासन नायक भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव 30मार्च सोमवार को पुरे विश्व में बड़े ही उत्साह उमंग से मनाया जाएगा।
राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने कहा कि
पुरे विश्व में श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी एवं नवाचार आचार्य श्री समय सागर जी के मंगलमय आशीर्वाद से जैनधर्म के चौबीसवे तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक, अहिंसा के अवतार भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव 30मार्च 2026 चैत शुक्ल तेरस संवत 2083 सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा । दद्दू ने बताया कि
इस अवसर पर विश्व में प्रातः जिन अभिषेक पुजन शांतिधारा प्रभात फेरी, ,महावीर पूजन, विधान होगा। श्रीजी का पालना झुलाया जाएगा।
दोपहर में विश्व प्रसिद्ध कांच मंदिर से 100 वर्षों से अधिक समय से निकलने वाली स्वर्ण रथ यात्रा दिगंबर जैन समाजिक सांसद के नेतृत्व में निकलने वाली भव्य एवं ऐतिहासिक स्वर्ण रथ यात्रा में श्री जी को विराजमान कर एवं समाज जन की उपस्थिति में शोभायात्रा निकाली जाएगी। समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा एवं समाज के वरिष्ठ जनों अमित कासलीवाल डॉ जैनेन्द्र जैन सुशील पांड्या हंसमुख गांधी एम के जैन टीके वेद राकेश विनायका मनोहर झांझरी अक्षय कासलीवाल राजीव जैन बंटी एवं श्रीमती पुष्पा कासलीवाल श्रीमती रेखा जैन श्रीफल श्रीमती मुक्ता जैन एवं हजारों की संख्या में उपस्थित समाज जन एवं नगर में विराजमान आचार्य, मुनि संसघ एवं आर्यिका संघ एवं नगर के समस्त सोशल ग्रुप फेडरेशन,रिजन एवं महिला मंडल, संगठन की ऐतिहासिक उपस्थित वीर प्रभु महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाने के लिए तैयार है। विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने विश्व जैन समाज से आह्वान करते हुए कहा कि तारीख 30/3/26 सोमवार को अपने अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखकर वर्तमान को वर्धमान की आवश्यकता है का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्ष, उत्साह उमंग और भक्ति के साथ मनाएं और
सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं भगवान महावीर स्वामी की आरती एवं पालना झुलाएं और खुशियां मनाएं।
हिंसा पीड़ित विश्व राह महावीर की तकता है। वर्तमान को वर्धमान की आवश्यकता है

