ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रडर्स कैट ग्वालियर में यूथ विंग में नव नियुक्त पदाधिकारियों का चयन कोर ग्रुप की बैठक में किया गया। होटल एम के विवांता फुलबाग पर कैट कोर ग्रुप की बैठक राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन के मुख्य आतिथ्य में अयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने की। यूथ विंग के प्रभारी आकाश जैन एवं महामंत्री विवेक जैन ने बताया कि कैट वर्किंग सोर्स में यूथ विंग का गठन किया और नवीन अध्यक्ष अंशुल तपा, सचिव सचिन राजपूत, कोषाध्यक्ष मुकेश चौरसिया को मनोनीत करते हुये आशा व्यक्त की है कि नवगठित यूथ विंग युवा उद्यमियों को कैट से जोड़ने के लिये सार्थक काम करेगी।
जिला संयोजक दिलिप पंजवानी, सयुक्त अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, नीरज चौरसिया, शयाम शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे.सी. गोयल, गोपाल जयसवाल ने नवीन सत्र 2026-27 की प्रथम बैठक 6 अप्रैल को आयोजित करने का सुक्षाव दिया। तत्पश्चात यूथ विंग का शपथ ग्रहण समारोह भी आयेाजित किया जायेगा

