थाना देहात पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपीगणों के विरूद्ध बडी कार्यवाही।
नई गल्ला मण्डी भिण्ड पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।
घटना में प्रयुक्त एक कटटा 4 राउण्ड बरामद ।
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ० असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में जिला भिण्ड में फायरिंग करने वाले गुण्डा बदमाशों पर कार्यवाही जारी है
इसी तारतम्य में दिनांक 17.02.26 को दिन दहाडे नई गल्ला मण्डी भिण्ड में एक व्यक्ति की मारपीट कर हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपीगणों को थाना देहात भिण्ड पुलिस ने गिरफ्तार कर मौके से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कटटा व 4 जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये है।
दिनांक 18.02.26 को फरियादी ने थाना देहात पर रिपोर्ट किया कि कल दिनांक 17.02.26 को दोपहर करीब ढाई बजे चार लोगों ने नई गल्ला मण्डी में मुझे रोककर मेरे साथ गाली गलौज कर मेरी मारपीट कर दी जब मुझे बचाने आस-पास के लोग आये तो उन लोगों के द्वारा हवाई फायर कर दहशत फैलाई जिससे वहां उपस्थित लोगों का जीवन संकट में आ गया। उक्त रिपोर्ट पर से थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य द्वारा मामला संज्ञान में लेकर तत्काल चारों आरोपीगणों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक नागेश शर्मा को टीम प्रभारी बनाकर एक टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुये आरोपीगणों की पतारसी प्रारम्भ कर दी गयी एवं एफआईआर होने के 24 घण्टे के अन्दर ही घटना घटित करने वाले दो नामजद आरोपीगणों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कटटा व चार जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये।
सराहनीय भूमिका-निरी मुकेश शाक्य, उनि नागेश शर्मा, आर पंकज जयंत, फिरोज खान, मनीष मिश्रा, जहीर खान, पंकज जयंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

