इटावा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एवं उनके कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में आज ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में नुमाइश परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया गया। आपको बताते चलें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विगत 17 फरवरी 2026 को ‘मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान सभा घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा जैसे जन कल्याणकारी कार्यक्रम को खत्म कर दिये जाने की योजना सरकार की दमनकारी नीति की सोच है। इसके विरोध में पूरे प्रदेश के कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचकर शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला गया, परंतु भाजपा सरकार द्वारा शांतिपूर्ण विरोध मार्च में लाठी चार्ज करके इसे रोकने की कोशिश की जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय सहित कई कार्यकर्ता व नेता घायल हुए। सरकार के इस दमनकारी कृत्य के विरोध आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को सभी जिलों में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण बैठकर विरोध कराया गया। इसी क्रम में आज समस्त कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे बैठकर अपना विरोध प्रकट किया। और भाजपा सरकार को चेताया कि अगर उसका यह तानाशाही रवैया नहीं बदला तो कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर जन आंदोलन करेगी।
विरोध दर्ज़ करने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पीसीसी मेंबर कोमल सिंह कुशवाहा, पीसीसी मेंबर प्रशांत तिवारी, पीसीसी मेंबर कुसुम लता उपाध्याय,ज़िला प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी, जिला प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी, मनरेगा कोऑर्डिनेटर सचिन शंखवार, एनएसयूआई अध्यक्ष आसिफ जादरान, रणवीर सिंह यादव, प्रदीप द्विवेदी,सोहेल वारसी, अमन तिवारी,धर्मेंद्र कुमार एवं विपिन कुमार पाल सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।
लखनऊ में कांग्रेसियों के ऊपर हुए लाठी चार्ज के विरोध में धरना प्रदर्शन

