भिण्ड 18 फरवरी 2026/ कलेक्टर भिण्ड द्वारा आज विकासखंड मेहगांव के ग्राम प्रतापपुरा की नल जल योजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी, पंप हाउस और पाइपलाइन वितरण नेटवर्क का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभाग से योजना के तकनीकी मापदंडों और दैनिक जल आपूर्ति के रिकॉर्ड की जानकारी ली।
कलेक्टर ने स्थानीय निवासियों से चर्चा की, जिसमें पानी की उपलब्धता, समय और गुणवत्ता जैसे विषयों पर ग्रामीणों ने अपने अनुभव साझा किए।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि योजना का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए। रखरखाव संबंधी जो भी कमियां पाई गई हैं, उनका समय सीमा में निराकरण किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों को अवगत कराया कि योजना के बिजली बिल के भुगतान, पंप ऑपरेटर के मानदेय और छोटी-मोटी टूट-फूट की मरम्मत के लिए समय पर जल कर जमा करना अनिवार्य है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मेहगांव, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भिण्ड, अनुविभागीय अधिकारी पीएचई, उपयंत्री पीएचई, जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।
नल जल योजना का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें – कलेक्टर

