हाउसिंग कॉलौनी में विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड 18 फरवरी 2026/ विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हाउसिंग कॉलोनी स्थित केडीआर विद्या निकेतन हाई स्कूल भिण्ड में न्याय सबके लिए का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, सड़क सुरक्षा, संवैधानिक अधिकारों एवं मध्यस्थता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना था।
इस अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (छ।स्ै।) की “गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विधिक सेवाएं योजना 2015” के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है तथा इसके लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में माननीय विवेक माल (जेएमएफसी, भिंड), देवेश शर्मा (जिला विधिक सहायता अधिकारी), विद्यालय समिति सचिव प्रदीप ऋषिश्वर (पूर्व नायब तहसीलदार), प्राचार्य संजय जैन एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
श्री विवेक माल द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन का महत्व समझाया तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग पर विशेष बल दिया। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित आवश्यक जानकारी भी साझा की। उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व पर भी प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सिविल सर्विसेज एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विषय में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, सामान्य ज्ञान की समझ, समाचार पत्रों का अध्ययन तथा अनुशासन सफलता की कुंजी है। इंजीनियर, डॉक्टर एवं अन्य पेशेवर क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रारंभ से ही लक्ष्य निर्धारित कर सतत तैयारी करने की प्रेरणा दी।
मध्यस्थता (मेडिएशन) के माध्यम से आपसी विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के विषय में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और जागरूक, जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक सिद्ध हुआ।
Please follow and like us:
Pin Share