ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 31 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया गया, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि यह अभियान समस्त जिले में कुष्ठ रोग के बारे में लोगों में फैली भ्रांतियो को दूर करने के लिए कार्य किए गए एवं जिले की समस्त पंचायत में लोगों ने कुष्ठ रोगी से भेदभाव न करने का संकल्प लिया इस अवसर पर जिले में पांच स्व रक्षा विकृति बचाओ शिविर का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से कुष्ठ रोगियों को अपनी देखभाल किस प्रकार की जानी है उसकी जानकारी जल तेल उपचार के माध्यम से दी गई एवं जिले के समस्त कुष्ठ कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नये कुष्ठ रोगी खोजने का कार्य किया एवं उनका उपचार प्रारंभ किया गया जहां नए कुष्ठ रोगी खोजे गए जिला कुष्ठ सलाहकार डॉ. वीरेंद्र नौदिया ने बताया कि सिर्फ एक गोली खाने से कुष्ठ रोग से बचा जा सकता है जहां नए रोगी निकले हैं वहां उनके परिवार एवं आसपास के लोगों को एक सिंगल डोज रिफाम्पिसिन की गोली दी गई जिससे की रोग के संक्रमण को रोका जा सके इस अभियान के दौरान 29 नये कुष्ठ रोगी खोजे गए एवं संपूर्ण जिले में इस वर्ष कुल नए 166 कुष्ठ रोगी अभी तक रजिस्टर्ड किए गए जिनका समय पर उपचार प्रारंभ किया गया।
सिर्फ एक गोली खाने से कुष्ठ रोग से बचा जा सकता है- डॉ. सचिन श्रीवास्तव

