इटावा- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बलराम सिंह यादव के बड़े पुत्र अजय कुमार यादव गुड्डू के 1 फरवरी को निधन होने के बाद उनके निवास शहर स्थित बलराम सिंह चौराहा पहुंचे। वहां पर स्व. अजय कुमार यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ शोक सम्वेदना व्यक्त की और उनके परिवारी जनो मे उनकी पत्नी श्रीमती पीयूशा यादव उनके पुत्र शार्दुल सिंह यादव से मिलकर उनको यह दुःख सहने की प्रभु से कामना की। शोक संवेदना के समय तेजप्रताप यादव विधायक, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, एसआईआर प्रभारी उदयभान यादव, सर्वेश शाक्य, विक्की गुप्ता, रविपाल सिंह यादव, धर्मवीर यादव बिट्टू, फरहान शकील, डॉ. आशीष दीक्षित, अरविंद सेंगर, आलोक दीक्षित, उमेश राजपूत डुल्ले, प्रवीण कुशवाहा, पप्पन सिंधी, राजेश कुमार, ईशान यादव, दानिश खां उपस्थित रहे।
स्व अजय यादव गुड्डू के आवास पर जाकर सपा अध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक

