सीएमएचओ की टीम ने 6 आंखों की दुकानों पर की कार्यवाही

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम ने 6 आंखों की दुकानों पर कार्यवाही की , कार्यवाही के दौरान टीम ने नेत्र सहायक का डिप्लोमा एवं उनका पंजीयन देखा जिस कुछ आंखों की दुकान के संचालको ने कहा कि घर पर सभी कागज रखे हैं कुछ ने कहा भाई आ रहा है वह बतायेंगे, इस पर टीम ने कहा कि सीएमएचओ कार्यालय में सभी दस्तावेजों की प्रति जमा करें ताकि उनकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
इन आंखों की दुकानों पर हुई कार्यवाही –

1-बापू जी ऑप्टिकल आनन्द नगर चौराहा ग्वालियर।
2-केएमजे ऑप्टिकल आनन्द नगर चौराहा ग्वालियर।
3- शर्मा ऑप्टिकल बहोड़ापुर चौराहे के पास ग्वालियर।
4- शिव शंकर ऑप्टिकल बहोड़ापुर चौराहे के पास ग्वालियर।
5- न्यू शिव शंकर ऑप्टिकल बहोड़ापुर चौराहे के पास ग्वालियर।
6- चस्मा महल ऑप्टिकल बहोड़ापुर शिंदे की छावनी ग्वालियर।
उक्त कार्यवाही करने वाली टीम में डॉ. हर्षराज सिंह चौहान नेत्र रोग विशेषज्ञ, श्री मृगांक ढेगुला नेत्र सहायक, शाखा प्रभारी श्री संजीव शर्मा शामिल थे।

Please follow and like us:
Pin Share