ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं योजनाओं की बेहतर उपलब्धि के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक में अपर कलेक्टर कुमार सत्यम ने समीक्षा की जिसमें उन्होंने दिनांक 17 फरवरी 2026 से 23 मार्च 2026 तक चलने वाले दस्तक अभियान की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए के 9 माह से 5 बर्ष के सभी बच्चों की ड्यू लिस्ट सभी के पास हो एक भी बच्चा छूटने न पाए, इसके बाद उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्रों की समीक्षा की जिसमें मोहना एवं ठाठीपुर एनआरसी में कम बच्चे भर्ती होने पर नाराजगी व्यक्त कि एवं श्री राहुल पाठक सहायक महिला एवं बाल विकास को निर्देश दिए कि उक्त दोनों एनआरसी में बच्चों को भर्ती कराने के निर्देश दिए, एएनसी अनमोल पर पंजीकरण कम होने एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमो में लापरवाही पर मेहगांव भितरवार के सीएचओ कृष्णकांत धाकड़ को सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई एवं वेतन रोकने के निर्देश दिए वहीं डबरा ब्लॉक का पंजीयन भी कम होने पर सीबीएमओ डबरा डॉक्टर त्यागी को नोटिस देने के निर्देश दिए गए , वहीं पाटई में भी रजिस्ट्रेशन कम होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं सुधार के निर्देश दिए, शहरी क्षेत्र ग्वालियर में पंकज गांधी एलडीसीएमआईएस के द्वारा सुपरविजन में लापरवाही एवं मीटिंगों में न आने पर एवं कार्य में सुधार न कराने पर सेवा से बर्खास्त करने का प्रस्ताव भेजने एवं काम नहीं तो वेतन नहीं के आधार पर वेतन रोकने के निर्देश दिए , साथ ही शहरी क्षेत्र कम काम होने पर अर्वन एपीएम धर्मेंद्र राणा का सेवा से बर्खास्त की कार्यवाही एवं वेतन रोकने के निर्देश दिए, उन्होंने मलेरिया कार्यक्रम की समीक्षा की जिसमें कार्य संतोषजनक मिला ।
अपर कलेक्टर कुमार सत्यम ने 70+ आयु के आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य शत् प्रतिशत करने को कहा, साथ ही टीबी कार्यक्रम में मरीजों के एक्स-रे कम होने पर नाराजगी व्यक्त की उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रम, आईडीएसपी, एमडीआर, सीडीआर,एच.आर.पी.क्लीनिक , टीकाकरण, एनसीडी आदि की भी समीक्षा की।
उन्होंने हस्तिनापुर ब्लॉक में हीमोग्लोबिन जांच की स्ट्रिप अन्टाईड फण्ड से न खरीदने एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमो में उपलब्धि संतोषजनक न होने पर सीबीएमओ पारासर का 15 का वेतन काटने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव, सहायक महिला एवं बाल विकास अधिकारी पाठक एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, 3 का बर्खास्त का प्रस्ताव, 1 का 15 दिन का वेतन कटा

