दतिया। दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे व एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन मे विगत दिनों शहर में ऑटो में महिला के बैग से सोने के झुमके चोरी की घटना में खुलासा कर एक जोड़ी सोने के झुमके जप्त कर अंतर्राज्यीय महिला चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने बताया कि 12 फरवरी को फरियादिया ने रिपोर्ट की कि वह बस स्टैंड दतिया से अपने घर जाने के लिए ओटी में बैठी थी और वही से एक महिला उसके सामने वाली सीट पर आकर बैठ गई जो पहले तो ऑटो वाले से पीतांबरा चौराहे की कहकर बैठी थी परंतु वह वहां न उतरकर शर्मायू दवाखाना राजघाट गेट के पास उतर गई, जैसे ही फरियादिया ने अपना पर्स चेक किया तो उसमें रखी एक जोड़ी सोने की झुमकी नहीं मिली। फरियादिया ने तुरंत संदेही महिला का पीछा किया और उसे दिनारा रोड पुल के पास पकड़ लिया और अपने साथ लेकर थाना उपस्थित आकर उक्त अज्ञात महिला पर चोरी का संदेह व्यक्त किया और फरियादिया की उक्त रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना प्रकरण में धारा 305(बी) bns इजाफा की गई और उक्त संदेही महिला से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुमन पत्नी किसन बाबरिया निवासी ढापा का नागरा थाना कुम्हेर जिला भरतपुर राजस्थान का होना बताया। उक्त महिला से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने फरियादिया के पर्स से सोने की झुमकी चोरी करना बताया।उक्त आरोपियों की निषादेही पर प्रकरण में चोरी गई सोने की झुमकी कीमती 75 हजार बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया है।उक्त आरोपिया से जुड़े गिरोह की जानकारी एवं पूर्व में हुई चोरियों के सम्बन्ध में भी विवेचना की जा रही है।सराहनीय कार्यवाही-उपरोक्त कार्यवाही मे निरी धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया,उनि.अंशुल अरोरा,प्रधान आरक्षक भूपेंद्र रावत ,प्रधान आरक्षक ब्रजमोहन उपाध्याय, महिला आरक्षक अनीता, आरक्षक चालक धर्मेंद्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।
दतिया कोतवाली पुलिस नेऑटो में महिला के बैग से सोने के झुमके चोरी की घटना में खुलासा किया

