दतिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षय कुमार तेम्रवाल द्वारा शुक्रवार को जिला शिक्षा केंद्र में 6 नवीन एवं 34 मरम्मताधीन बालिका शौचालयों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में डीपीसी राजेश शुक्ला, समस्त संबंधित इंजीनियर तथा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा एवं स्वच्छता मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं तथा कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।श्री तेम्रवाल ने कहा कि विद्यालयों में बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ शौचालय की उपलब्धता उनकी नियमित उपस्थिति एवं शिक्षा की निरंतरता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक तकनीकी सुझाव भी प्रदान किए गए। जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं के लिए बेहतर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
दतिया सीईओ द्वारा विधालयों के नवीन एवं मरम्मताधीन निर्माण कार्यो की समीक्षा की

