दतिया,सेवढ़ा में खेत में मिला शव,शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, पुलिस आस-पास के लोगों से कर रही पूछताछ, जांच में जुटी

दतिया।दतिया में सेवढ़ा थाना अंतर्गत नागिल कोठी के पास सड़क किनारे एक खेत में लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह खेत की ओर जा रहे एक किसान ने शव को पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही सेवढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की गंभीर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मृतक ने ऑरेंज रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी, वहीं उसके पैर में मफलर बंधा हुआ पाया गया।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत किसी जहरीले कीड़े के काटने से हो सकती है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।टीआई सुनील बेनिलिया ने बताया कि, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आस-पास के गांवों में सूचना भेजी जा रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने मामले की जांच में जुटी।

Please follow and like us:
Pin Share