दतिया।दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन वं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस ने 3 जनवरी को मुखबिर की सूचना मिली कि स्थान मुङियन के कुँआ के पास जय दुर्गा किराना दुकान पर एक व्यक्ति अपनी दुकान मे अवैध शराब रखे है।मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतू टीम के द्वारा छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान स्थान मुङियन के कुँआ के पास जय माँ दुर्गे किराना स्टोर पर एक ब्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा।जिसको टीम के द्वारा घेर कर पकडा गया।जिसने अपना नाम शशि उर्फ कल्लू पुत्र श्याम सुंदर भार्गव निवासी मुङियन का कुआ दतिया का होना बताया।उक्त व्यक्ति के द्वारा अपनी दुकान मे अंग्रेजी व देशी शराब का अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा था।उक्त व्यक्ति की दुकान से अंग्रेजी एवं देसी शराब कुल मात्रा 87.96 लीटर कुल कीमती लगभग 55 हजार रुपए मिली जिसको विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।आरोपी कहां से शराब लाकर बेचता था इस संबंध में विवेचना की जा रही है। अवैध शराब विक्रय में संलिप्त अन्य आरोपियों पर भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।सराहनीय कार्यवाही- उपरोक्त कार्यवाही मे निरी धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया , उनि. अंशुल अरोरा , प्रआर ब्रजमोहन उपाध्याय, आर. हेमंत प्रजापति,आर. अरविंद रावत ,आर. रविन्द यादव ,आर. संदीप कौरव आर. चालक धर्मेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
दतिया कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,किराना दुकान पर अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार

