जिला प्रशासन द्वारा अवैध पेट्रोल विक्रय पर सख्त कार्यवाही

दतिया। जिला प्रशासन दतिया द्वारा अवैध रूप से पेट्रोल एवं डीजल के भण्ड़ारण एवं विक्रय पर प्रभारी नियंत्रण हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के मार्गदर्शन में राजेश जाटव, पंकज करोरिया कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, जगदीश घनघोरिया तहसीलदार दतिया के द्वार पुलिस बल के साथ अवैध पेट्रोल एवं डीजल विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सचिन पाल निवासी भाण्ड़ेर रोड़ दतिया के पास से 60 लीटर पेट्रोल, शिशुपाल गुर्जर निवासी उनाव रोड़ दतिया के पास से 25 लीटर पेट्रोल अवैध रूप से भण्ड़ारण एवं विक्रय करते पाये जाने पर जप्त की गई।उक्त कार्यवाही में मोटर स्पिरिट एवं उच्च वेग डीजल प्रदाय तथा वितरण का विनियमन एवं आचरण आदेश 2005 के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की गई है।

Please follow and like us:
Pin Share