इटावा। बीएलओ के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव इटावा डीएम और एसएसपी से मिले। उन्होंने कहा कि बीएलओ को धमकाया और मारा-पीटा जा रहा है। जिस तरीके से भाजपा के लोग ऐसा कर रहे हैं, अगर हमारे लोग सड़कों पर विरोध करने लगे तो कानून व्यवस्था खराब होने की स्थिति बन जाएगी। शिवपाल ने कहा कि वह हम आज अपने लोगों के साथ धरना देने के लिए ही आए थे। इससे पुलिस प्रशासन को समस्या होगी। हम नहीं चाहते इस तरीके की चीजे आगे हों। ऐसे मामलों पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शिवपाल सिंह यादव ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मारपीट की घटना करने वाले भाजपाई के खिलाफ कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो वह धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। उन्होने डीएम व एसएसपी से मिलकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ध्रुव कठेरिया और उनके समर्थकों ने चौबिया में बीएलओ अश्विनी कुमार के साथ मारपीट करने के साथ अपमानजनक व्यवहार किया है। वह मारपीट के शिकार बीएलओ अश्वनी कुमार के साथ डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से उनके ऑफिस में मिलने को पहुंचे। डीएम और एसएसपी के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत में इटावा के चुनाव अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फॉर्म 7 के नाम पर बीएलओ के साथ मारपीट की घटना को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्य करेंगे तो वह अपने पदाधिकारी के साथ में धरने पर बैठेंगे लेकिन डीएम ने न्याय का भरोसा दिया है
शिवपाल नाराज डीएम, एसएसपी से की मुलाकात,बीएलओ के साथ हुई मारपीट

